इंजिन निर्माणी , आवड़ी
हमारे बारे में
सुविधाएँ
मुख्य उत्पाद
Vigilance
संपर्क करें
सूचना अधिकार
खुली निविदायें
हमारे बारे में

इंजिन निर्माणी आवडी (इं.नि.आ.) आयुध निर्माणी बोर्ड के तहत कार्यरत आई.एस.ओ. 9001 - 2000 इकाई है जो तीन प्रकार के हाईपॉवर इंजिनों का विनिर्माण तथा ओवरहालिंग का कार्य करती है । 

इं.नि.आ. में एकमात्र नवीनतम विनिर्माण एवं परीक्षण सुविधाएँ तथा मानवीय निपुणता उपलब्ध हैं जिनका अधिकाधिक प्रयोग कर संकट काल में सक्षम साबित करने वाले गुणतायुक्त इंजिनों का विनिर्माण किया जाता है ।

इं.नि.आ. में हाई प्रिसिजन मशीनिंग प्रणाली अर्थात् फ्लेक्सिबल मैनुफेक्चरिंग सिस्टम तथा आधुनिकतम कंप्यूटर न्यूमरिकल कंट्रोल (सीएनसी) मशीनें और सख्त गुणता परीक्षण तथा अन्य परीक्षणों को पास करने के लिए आधुनिक एवं प्रिसिजन उपस्करों से बनी विशिष्ट सोद्देश्य मशीनें (एसपीएम) उपलब्ध हैं  इंजिन निर्माणी आवडी का संख्याबल 1080 है । इस निर्माणी में समर्पित कर्मचारीबल है जोकि दक्ष, योग्यता प्राप्त एवं विभिन्न क्षेत्रों में प्रशिक्षित है । इस प्रकार कुशलता प्राप्त कर्मचारीबल तथा नवीनतम मशीनों की उपलब्धता के कारण ग्राहकों की बदलती मांगों एवं आवश्यकताओं को पूरा करने वाले गुणता उत्पादों का विनिर्माण सुनिश्चित किया जाता है ।

 

 

पृष्ठ छापें |पृष्ठ चिन्हित करें |ऊपर जायें
Dividing line
हमारे बारे में | सुविधाएँ | मुख्य उत्पाद | Vigilance | संपर्क करें | सूचना अधिकार | खुली निविदायें |
This website belongs to Ordnance Factory Board, Ministry of Defence, Government of India. Use of this site indicates that you accept the Terms of Use. Copyright policy of Ordnance Factory Board.